मुहिम : बिल्थरारोड को जिला बनाने के लिए प्रधान प्रतिनिधि का संघर्ष जारी
बिल्थरारोड/बलिया। बिल्थरारोड को जिला बनाने की ठान चुके पिपरौली बड़ागांव के प्रधानप्रतिनिधि का संघर्ष जारी है। इसको लेकर जहां उन्होने नगर भ्रमण कर व्यवसायियों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराया वहीं उर्जा मंत्री को भी एक प़त्रक देकर इसे जिला बनाने की मांग की।
क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान का बिल्थरारोड को जिला बनाने के लिए संघर्ष जारी है। उन्होने पूर्व में जहां इसके लिये यहां की माटी से जुड़े प्रतिनिधियों सांसद हरिनारायण राजभर, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व सकलदीप राजभर, एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, विधायक धन्नजय कन्नौजिया व नपं अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त को प़त्र लिखा है वहीं अब सड़क पर उतरकर हस्ताक्षर अभियान के तहत एक सहमति पत्र पर व्यवसायियो से हस्ताक्षर कराने का काम कराने के साथ ही पोस्टर के माध्यम से भी युद्ध छेड दिया है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान वह पिछले दिनो बिल्थरारोड पहुंचे उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को भी इसके बावत एक प़त्र सौंपा। श्री रहमान को इसके लिए क्षेत्रीय लोगों का भी भरपूर समर्थन जारी है। उल्लेखनीय है कि उक्त नगर जिले से 65 किमी दूर होने के चलते इसके विकास पर खासा नकारात्मक असर पड़ता आ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी भी जिले से काफी दूरी होने के चलते यहां आने से कतराते रहते हैं। इसका परिणाम यह है कि यह क्षेत्र लगातार पिछड़ता जा रहा हैै। ऐसे में लोगों का मानना है कि जिला बनने की स्थिति मे बिल्थरारोड का विकास संभव हो सकेगा जिससे लोगो ंको रोजगार का अवसर भी मुहैया होगा।

