Uncategorized

कर्मवीर सत्यदेव सिंह की 90वींं जयंती मनायी गयी

(विकास राय)
ग़ाज़ीपुर। कर्मवीर सत्यदेव सिंह की 90 वी जयंती समारोह रविवार को सत्यदेव डिग्री काॅलेज गाधिपुरम (बोरसिया) फदनपुर, गाजीपुर के सभागार मे मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिबरुगढ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सत्यमित्र दुबे ने किया।
प्रो0 मिश्र ने कर्मवीर सत्यदेव सिंह के जीवन से सीख लेने की तथा नई पीढी को आगे आकर काम करने की बात कही। उन्होने कहा कि गाजीपुर के सुदुर गाॅव से चलकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, की शिक्षा तत्कालिन परिस्थितियो मे एक बडा़ निर्णय था। विश्वविद्यालय मे जनेश्वर मिश्र, डाॅ0 राममनोहर लोहिया तथा चन्द्रशेखर जी से निकटता के कारण उन्होने गाॅव की समस्याओं को हल करने का रास्ता समाजवादी चिन्तन मे देखा। चन्द्रशेखर जी के जिन प्रभावों से उन्होने साहस के साथ शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करके गाजीपुर के युवा पीढी के तकनिकी, मेडिकल एवं विभिन्न तरह की शिक्षा की व्यवस्था किया। मुझे विश्वास है की गाजीपुर जनपद मे उनके द्वारा स्थापित संस्थाए शिक्षा के सतम्भ को प्रकाशित करेगी।
कार्यक्रम मे उपस्थित जननायक चन्द्र शेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 योगेन्द्र सिंह ने कहा की आत्मा अजर अमर है और व्यक्ति के जाने के बाद उसके आत्मतत्व से समाज को दिशा प्राप्त होती है। सत्यदेव सिंह का समाज के लिए सराहनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम को सबोधित करते हुए पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने उनके ग्रामीण जीवन को रेखांकित किया।
जंगीपुर के विधायक डाॅ0 विरेन्द्र यादव ने शिक्षा के क्षेत्र मे उनके अविस्मरणिय योगदान की सराहना की। कार्यक्रम मे राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने उनके जयंती को एक संदेश के रुप मे स्वीकार करने की बात की और कहा कि अपने माता पिता के आदर्श स्वभाव को गोष्ठी के माध्यम से समाज के लिए उपयोगी बताया। अपने पिता के साथ सत्यदेव सिंह के सम्बन्धों पर भी प्रकाश डाला।
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सत्यदेव सिंह को एक सच्चे समाजवादी तथा महान शिक्षाविद् के रुप मे कहा की गाजीपुर मे खड़ी इमारते केवल शिक्षा का मन्दिर नही है बल्की हर उस व्यक्ति से जो इन रास्तो से गुजरता है एक सवाल करती है और कहती है, अपने आप के लिए कुछ करिये, अपने गाॅव के लिए कुछ करिये अपने देश के लिए कुछ करिये।
अतिथियों का स्वागत डाॅ0 आनन्द कुमार सिंह, डाॅ0 सानन्द कुमार सिंह ने प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण करके किया।सभी आगन्तुको के प्रति धन्यवाद डाॅ0 सानन्द सिंह ने ज्ञापित किया एवं अपने उद्धबोधन मे अपनी शिक्षण संस्थाओ एवं ट्रष्ट के लिए गये इस निर्णय से सभी को अवगत कराया की अपने पिता कर्मवीर सत्यदेव सिंह के स्मृती मे जयंती एंव पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम कराये जायेगें। दीप प्रज्वलन गीता गुरुकुल के संस्थापक योगी आनन्द ने किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 हरिश ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहुर गायक बंटी बर्मा ताजपुरी ने अपनी आवाज का जादू लोगों पर चला कर मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम मे प्रो0 देवेन्द्र सिंह, प्रो0 रामप्रकाश कुशवाहा, डाॅ0 पी0एन0 सिंह, जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, रामानुज सिंह, डाॅ0 मारकण्डेय सिंह, आमीर अली, राकेश राय, राकेश तिवारी, गंगा प्रसाद सिंह, डाॅ के0 एन0 लाल, डाॅ एम0 डी0 सिंह तथा विभिन्न शिक्षा विद् तथा समाज सेवी एवं विभिन्न दलो के राजनैतिक लोग उपस्थित होकर अपना श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *