पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र में चार मामलों का निस्तारण
मऊ। पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक दिनांक 15.04.2018 को पुलिस लाइन्स स्थित महिला थाना में पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में सम्पन्न हुई। जिसमें कुल 20 परिवारिक मामले आये। जिसमें से परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 04 मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 22 अप्रैल 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया ।
परिवार परामर्श केन्द्र के सदस्यों के प्रयास से शबाना खातून व सुहैल, समीना व मुन्नौर अली, इस्तेयाक व फरीद, ममता व रानू राजभर आपसी मतभेत भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गये । पूनम, महेन्द्र और रेहाना सैय्यद के विपक्षी के लगातार अनुपस्थिती के कारण एफआईआर का आदेश दिया गया। शेष मामलों में अगली तिथि नियत कर पक्षकारो को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया है बैठक में परामर्श केन्द्र के सदस्यगण अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, डा0 एएम खान, मौलवी अरशद, प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह महिला थाना महिला, हे0का0 चन्दा सिंह, म0का0 पुष्पा गुप्ता, म0का0 गीती देवी ने अपना योगदान दिया। बैठक के दौरान काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
