खुशखबरी : मऊ में पहला कंपोनेंट प्लेटलेट्स ब्लड बैंक का उद्घाटन सांसद हरिनरायन राजभर ने किया
मऊ। शारदा नारायण हॉस्पिटल मऊ में जनपद का पहला कंपोनेंट प्लेटलेट्स ब्लड बैंक व रक्तदान शिविर का उद्घाटन रविवार को सांसद हरिनरायन राजभर ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद हरिनरायन राजभर ने कहा कि शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने जो यह कंपोनेंट ब्लड बैंक का स्थापना किया यह मऊ के लिए गौरव की बात है। गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर, मऊ जैसे शहरों में अभी भी प्लेटलेट्स ब्लड बैंक की स्थापना नहीं थी। शारदा नारायण हॉस्पिटल के प्लेटलेट्स कंपोनेंट सेंटर का स्थापना से आसपास के सभी जिलों के लिए ब्लड लेने के लिए बहुत ही आसान हुआ है। अब आपको प्लेटलेट्स ,प्लाज्मा क्रायोप्रेसिपिटेटऔर आरबीसी के लिए दूसरे शहरों में जाना नहीं पड़ेगा इसके लिए डॉ. संजय सिंह बहुत ही बधाई के पात्र जिन्होंने इतने बड़े ब्लड बैंक की स्थापना कर लोगों के कठिन रास्ते को आसान बना दिया।
इस अवसर पर बहुत से लोगों ने ब्लड डोनेट किया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन तैय्यब पालकी, डॉ एकिका सिंह, डॉ. सुजीत सिंह, अशोक सिंह, गनेश सिंह, डॉ. मधुलिका सिंह, अजीत सिंह, शिव कुमार सिंह आदि लोग मौजूद थे।

