Uncategorized

एक साल नई मिशाल कार्यक्रम के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन

बिल्थरारोड/बलिया। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक साल नई मिशाल कार्यक्रम के तहत स्थानीय तहसील सभागार में लोक कल्याण मेला का आयोजन हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा व विशिष्ट अतिथि विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने सरकार द्वारा चलायी जा रही लोक कल्याण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, किसान एवं सर्वहित बीमा योजना के अन्तर्गत अनुमन्य धनराशि का 5 लाख का चेक व प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार जल्द ही देशवासियों को एक बड़ा तोहफा देने वाली है। जिसके तहत 5 करोड़ परिवार को 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करायी जायेगी। कहा कि सरकार द्वारा इसकी घोषणा डा0 भीमराव अम्बेडकर के जन्मदिवस पर किया जाना है। कहा कि आज असाध्य रोग के चलते गरीब परिवार के लोग अपना इलाज कराने में असक्षम रहते हैं। परन्तु इस योजना के तहत लगभग 50 करोड़ लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होने लोगों का आह््वान करते हुए कहा कि विकास तभी संभव है जब इसमें जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित होती है। विधायक श्री कन्नौजिया ने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होने इस दौरान सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुंचाने के लिए एक पखवारे के अन्दर होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में भी बताया। कहा कि देश का विकास तभी संभव होगा जब गांव विकसित होंगे। उन्होने गांव देहात में छोटे-मध्यम उद्योग विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए उसका लाभ उठाने को जागरूक किया। कहा कि देशभर में लोग इस योजना के तहत लघु, मध्यम उद्योग स्थापित कर रोजगार की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। कार्यक्रम में सीयर निवासी पुष्पा देवी को जहां 5 लाख रूपये का चेक के अलावा उगनी देवी निवासी मोलनापुर, रम्भा देवी निवासी तिरनई खिजिरपुर, रीता देवी निवासी सोनाडीह व अनवरी खातून निवासी चौकियामोड़ को सरकार द्वारा उनके खाते में जमा किये गये 5 लाख धराशि का प्रमाण-पत्र दिया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुशीललाल श्रीवास्तव, सीओ रसड़ा अवधेश चौधरी, तहसीलदार यशवंत राव, एबीएसए राकेश सिंह, सीडीपीओ सरस्वती शाक्या, एसडीओ अखिलेश यादव, जेई अवधेश कुमार आदि उपस्थित थे।

फसल अवशेष को जलाने पर सख्त दिखे सांसद…

फसल कटाई के बाद खेतों में बचे उसके अवशेषों को जलाये जाने के मामले को लेकर सांसद काफी तल्ख दिखे। उन्होने मिट्टी की मृदा शक्ति को बचाने के लिए किसानों को इसको न जलाने की सलाह देते हुए उपजिलाधिकारी सुशीललाल श्रीवास्तव व सीओ अवधेश चौधरी को ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

संसद व विधायक के जाते ही समेट दिया स्टाल…

बिल्थरारोड/ बलिया। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर एक साल नई मिशाल के तहत बिल्थरारोड तहसील सभागार में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया था। इसके आयोजन के पूर्व इसका प्रचार-प्रसार न होने से क्षेत्रीय लोगों को इसके बारे में जानकारी तक नहीं थी। जिसके चलते विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए लगे स्टाल खाली रहे। आलम यह रहा कि 10 से 5 बजे तक चलने वाला यह मेला सांसद व विधायक के वहां से जाते ही 2 बजे ही समेट दिया गया। अपराह्न 2 बजे के बाद तहसील सभागार में सिर्फ समाज कल्याण विभाग के बाबू अभिषेक पांडेय ही रह गये थे। इस दौरान वे पिपरौली प्रधान प्रतिनिधि के साथ गांव की पेंशन योजनाओं की जांच कर रहे थे। समय पूर्व ही मेला समेटने को लेकर पिपरौली प्रधान प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत विधायक धनन्जय कन्नौजिया से की। जानकारी मिलते ही उन्होने इसकी बावत एसडीएम से बातचीत की। एसडीएम ने सभागार पहुंचकर जब उसका अवलोकन किया तो वहां की स्थिति देखकर चौंक गये। बाद में उन्होने सभी स्टाल धारको को फोनकर उन्हे मेले में 5 बजे तक रहने का कड़ा निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *