अम्बेडकर जयंती सकुशल संपन्न कराने के लिए घोसी में शांति समिति की बैठक हुयी
घोसी/मऊ। डा. भीम राव अम्बेडकर जयंती को सकुशल संपन्न कराने के लिए घोसी कोतवाली के परिसर में शांति समिति की एक बैठक शुक्रवार को उपजिलाधिकारी घोसी डॉक्टर राजेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह मानाने वाले समिति के पदाधिकारियों एवं अन्य जन प्रतिनिधियों से जयंती समारोह मनाने के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर समाधान करने का प्रयास किया गया।
मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी घोसी डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि किसी भी महापुरुष के जीवन पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।कहाकि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने देश व समाज के लिए जो समरसता कायम किया। वह एक मिशाल है आज आवश्यकता है कि देश की उत्थान के लिए सारे भेदभाव भुलाकर उत्साहपूर्वक संविधान निर्माता एवं भारत के प्रथम विधिमंत्री डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की जयंती समारोह को आपसी भाई चारगी के साथ मनाकर एकता एवं अखंडता का परिचय दें। यदि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप सक्षम अधिकारियों के साथ ही पुलिस प्रशासन से सीधे संपर्क कर अवगत करा सकते हैं ।ताकि किसी भी प्रकार की अराजक तत्वों के खलल डालने से पहले ही उनके साथ शक्ति से निपटा जा सके । उपजिलाधिकारी घोसी ने निर्देश दिया कि गांव में जीतनी भी डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर की मूर्तियां है उसकी रक्षा करें और यदि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान है तो साफ सफाई कर मूर्तियों की रक्षा करते हुए माल्यार्पण करें।सब रजिस्टार घोसी सत्येंद्र यादव ने कहाकि डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने समाज में समरसता लाकर सबको मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया।किसी भी व्यक्ति को कानून को हाथ में नहीं लेना चाहिए। डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर ने समाज में सबको समान कानून बनाकर एक समान कर दिया ।विधि के समक्ष सभी समान हैं न तो कोई छोटा है न तो कोई बड़ा है ।न तो ऊँचा है न तो नीचा है ।इसके लिए देशवासी डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर का आजीवन आभारी हैं। जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी एवं प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि घोसी एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ पर कौमी एक जहती एवं अमन और शांति का पैगाम कायम है और भविष्य में भी कायम रहेगी ।जिसमे घोसी की जनता सहित प्रशासन की भूमिका अहम् होगी । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डी के श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों से अपील किया कि वे अम्बेडकर जयंती समारोह को हर्ष व उल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाये और किसी प्रकार की समस्या होती है तो तुरंत अवगत कराये ।यह समारोह पुरे देशवासियों के लिए है क्योंकि संविधान सबके लिए समान रूप से लागू है ।बैठक को व्यापार मण्डल के राजीव कुमार रस्तोगी ,चेयरमैन प्रतिनिधि अब्दुल क़य्यूम ,श्रीमती कवल गिरी ,कृपाशंकर सिंह ,रामप्यारे प्रजापति ,शंनी राव आदि ने भी समबोधित करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किये ।इस अवसर पर आकिब सिद्दीकी ,राघवेंद्र राजभर ,कन्हैया चौहान ,हरिकेश यादव ,कलिका चौहान ,शिवधर रवि आदि उपस्थित रहे ।

