डॉ0 भीमराव राम आम्बेडकर जयंती पर भाजपा निकालेगी शोभा यात्रा
मऊ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से डॉ0 भीमराव राम जी आम्बेडकर के जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उक्त शोभायात्रा के बारे में जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने बताया कि 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ0 भीम राव राम जी आम्बेडकर के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भीटी चौराहे पर स्थित बाबा साहेब के विशालकाय मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए शोभा यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभा यात्रा भीटी से आरंभ होकर भाजपा कार्यालय डीसीएसके आज़मगढ़ मोड़ गाजीपुर तिराहा पुलिस लाइन डुमरांव मोड़ होते हुए फातिमा स्कूल मोड़ तक जाएगी जहां पर स्थित डॉ0 भीमराव राम जी अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए बाबा साहब के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला जाएगा तथा कार्यक्रम का समापन होगा। यह जानकारी
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय ने दी।
