कांग्रेस जनों ने कैण्डल मार्च निकाला
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी की भावनाओ के अनुरूप उन्नाव और कठुआ में हुऐ गैंग रेप के विरोध में कांग्रेस जनो ने कैण्डिल मार्च निकाला और सत्ता दल के विधायक के संल्पित एवं प्रदेश सरकार द्वारा उक्त विधायक को एवं गैंग रेप घटना में मिली भगत होने का कांग्रेस जनो ने आरोप लगाया और प्रदेश सरकार द्वारा कराये जा रहे ऐसे कुकृत्य के लिए कांग्रेस जनो ने प्रदेश सरकार की कड़ी निन्दा की।
कैण्डील मार्च में प्रमुख लोगों में जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, पी0सी0सी0 सदस्य माधवेन्द्र बहादुर सिंह, सेवा दल के जिलाध्यक्ष ओम नरायण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी एवं दलित नेता सुशील चौधरी, रतनपुरा ब्लाक के अध्यक्ष जयन्त सिंह, पुर्नवासी मौर्या, मीडिया को-आर्डिनेटर ज्ञान प्रकाश सिंह, विजय शंकर राजभर, विजय प्रकाश सिंह, सहित दर्जनो कांग्रेस जन उपस्थित थे।
