अरे वाह : यह है भारत का सबसे बेहतरीन बस स्टैण्ड अपने लखनऊ में
(आनन्द कुमार)
लखनऊ। इन तस्वीरों को देखकर आप चौंकिए मत यह तस्वीरें अपने ही देश की हैं वह भी उत्तर प्रदेश की सरकारी बस स्टैंड की जी हां लखनऊ के आलमबाग बस स्टैंड की तस्वीर आप देख रहे हैं जो भारत की सबसे बेहतरीन विश्वस्तरीय बस अड्डा बनकर लगभग पूरी तरह तैयार है और जनता जनार्दन के लिए समर्पित होने वाली है वैसे तो इस बस अड्डे को बनाने में उत्तर प्रदेश की पूर्व की अखिलेश यादव सरकार का योगदान काफी सराहनीय है वही वर्तमान की योगी सरकार ने इस बस अड्डे को शीघ्र जनता के लिए तैयार करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ा अभी भारत का सबसे बेहतरीन विश्वस्तरीय बस स्टेशन बनकर तैयार है उत्तर प्रदेश में इस स्टेशन को बेहतरीन बनाने में इंजीनियर एके मिश्रा पूरी टीम के साथ लगे थे।
पूर्व की सपा सरकार के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित आलमबाग बस स्टैंड को विश्व स्तरीय रूप देने के लिए शालीमार समूह को यह कार्य सौंपा था। इस बस स्टैंड की लागत 200 करोड़ रुपये से अधिक है। जिसका पूरा खर्च शालीमार समूह द्वारा किया गया। शालीमार समूह के वाइस प्रेसीडेंट के पद पर कार्यरत अरुण मिश्र को यह दायित्व शालीमार समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय सेठ और कुणाल सेठ ने सौंपा था।
आलमबाग बस स्टैंड को बहुत जल्द ही जनता के सेवार्थ समर्पित किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि बस स्टैंड का सीधा संपर्क मेट्रो स्टेशन से रहेगा मेट्रो स्टेशन और बस स्टैंड के बीच आने जाने प्लेटफार्म भी तैयार है। साथ ही लखनऊ में जो भो बेहतरीन मॉल देखे होंगे उस जैसी सुविधाएँ आपको बस स्टैंड पर मिलेगी। जिसमें फ़ूड कोर्ट, टॉयलेट, एयर कंडीशन वेटिंग रूम, एयर पोर्ट की तरह डिस्प्ले बोर्ड, दुकाने और जो भी बेहतरीन सुविधाऐ आप सोच सकते हैं।
बस स्टैंड के बेसमेंट में लगभग 100 बसों को पार्क करने की जगह मौजूद है तथा इतनी ही ऊपर। जिन्हें मूव करनी होंगी खड़ी दिखेंगी हर डिपो के बसों के लिए अलग स्टैंड। बस स्टैंड के मैन्टीनेन्स को शालीमार समूह को ही जिम्मेदारी है। बस स्टैंड के अगले हिस्से में मल्टीप्लेक्स, होटल, मॉल आदि का कार्य निर्माणाधीन है जिसे शालीमार ग्रुप ही पूरा करा रहा है।

