चर्चा में

29851 हज यात्रियों में से 1166 का चयन निरस्त

हज-2018 के लिए चयनित 29851 यात्रियों में से 1166 का चयन निरस्त कर दिया गया है। इन लोगों ने निर्धारित तारीख तक पासपोर्ट, जमा धनराशि की रसीद व मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र हज कमेटी आॅफ इंडिया मुंबई के कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए थे.निरस्त आवेदन पत्रों के बदले प्रतीक्षा सूची में से 1166 यात्रियों का चयन कर लिया गया है। नए चयनित हज यात्रियों को 13 अप्रैल तक लखनऊ स्थित राज्य हज समिति के कार्यालय में मूल पासपोर्ट, बैंक जमा रसीद, मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जमा कराना है.यदि उक्त तिथि तक प्रतीक्षा सूची से चयनित यात्रियों ने सभी प्रमाण पत्र व बैंक रसीद को जमा नहीं किया तो उनका चयन निरस्त माना जाएगा और दोबारा मौका भी नहीं मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *