अपना जिला

सीताकुंड पोखरी को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग

घोसी /मऊ। संघर्ष समिति द्वारा तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर सीताकुंड पोखरी जो एक पौराणिक कुंड है उसको नापने और अतिक्रमण मुक्त करने के लिए एक ज्ञापन दिया गया और कह दिया गया कि इसे जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाय। घोसी संघर्षसमिति केअध्यक्ष, अरविंद कुमार पांडेय ने तहसीलदार से मांग की इस पर तुरंत कार्यवाही शुरू हो। नगर की प्राचीन और पवित्र सीताकुंड अतिक्रमण के चलते सिमट कर आधा रहगयीं है। प्राचीन पोखरी पर अतिक्रमण उच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है।इस पर तहसिलदार ने नगर पंचायत अधिकारी और लेखपाल को आदेश दिया की सीमांकन कर हीरा यादव, अनिल मिश्रा, पज्जू मिश्रा, आकाश, गुड्डू, राजीव रस्तोगी, अभय तिवारी, आकिब सिद्दीकी, खुर्शीद खान, नौशाद खान,जियाउद्दीन, खान, निर्भय पांडेय एवं बहुत से कार्यकर्ता, नागरिक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *