अपना जिला

मधुबन में हनुमान जयंती पर श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा

(श्याम मनोहर सिंह)
मधुबन/मऊ। हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा श्रद्धालुओं द्वारा निकाली गयी। शोभायात्रा के दौरान गगनभेदी जयकारे व नृत्य से हनुमान भक्तों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह हनुमान व प्रभु श्रीराम जी की आरती उतारकर पूजन-अर्चन किया। वहीं शोभायात्रा के साथ श्रीराम व हनुमान की झांकी पर लोगों ने पुष्पवर्षा किया।

मधुबन नगर पंचायत के विभिन्न स्थानों से होकर निकल रही शोभायात्रा के साथ चल रहे श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे गगनभेदी जयकारा से पूरा क्षेत्र गुंजयमान हो उठा। शोभायात्रा की आकर्षक झांकी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पर हाथी-घोड़े व ऊंट व गाजे-बाजे के साथ डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर ठुमके लगाए। शोभायात्रा के दौरान यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शांति व्यवस्था की दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, डा. आरएन सिंह, अभिषेक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया, अनिल मिश्र, मनोज पांडेय, रोहित गुप्ता, राधेश्याम सिंह, संतोष जायसवाल, राजू पांडेय, राकेश मोदनवाल, सोनू गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अमित गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीजाशंकर मौर्य, अनिल गुप्ता, अजय, मनोज, सुबोध पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *