अपना जिला

मऊ में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मऊ। जनपद के मिर्ज़ादीपुरा स्थित राज पैलेस के सामने रविवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पप्पू गोंड ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके संघर्ष, साहस और समाज के प्रति योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोंड, पवन कुमार गोंड, जिला महामंत्री रामजीत गोंड, जिला मंत्री अजय गोंड, रमाकांत मास्टर, मीडिया संयोजक यशवंत कुमार गोंड, राजन गोंड, प्रांजल गोंड, शशि कपूर, बीरेन्द्र कुमार, जयराम, अभिषेक, पुजारी, श्याम नारायण, सुनील गोंड, सुधीर गोंड सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *