अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता के निधन पर पत्रकारों ने जताया शोक
मऊ। अमर उजाला के ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता राजकुमार पांडेय के निधन पर जनपद के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शुक्रवार को एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया था। शनिवार को निजामुद्दीनपुरा स्थित आवास से उनके पार्थिव शरीर को बलिया के गुलौरा मठिया ले जाया गया, जहां सरयू तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट हरिद्वार राय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार साथी रजनीकांत पांडेय के पिता के निधन से हम सभी दुखी हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस कठिन समय में परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि अपनी लेखनी और बेबाक पत्रकारिता के बल पर रजनीकांत पांडेय ने पत्रकारिता के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, उसमें उनके पिता के आशीर्वाद और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पिता के निधन से परिवार ने अपना एक मजबूत सहारा खो दिया है।
मुहम्मदाबाद गोहना में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष सरफराज अहमद के नेतृत्व में पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, घोसी में तहसील अध्यक्ष अरविंद राय के नेतृत्व में, कोपागंज में संजय तिवारी सहित मधुबन में भी पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया।
दैनिक जागरण कार्यालय में ब्यूरो चीफ जयप्रकाश निषाद, प्रदीप सिंह, कल्याण सिंह, रामनरेश पांडेय, चंदन दूबे, हरिओम राय और अप्पू सिंह समेत अन्य पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की। अमर उजाला कार्यालय में पुनीत श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय और रोशन कुमार ने शोक व्यक्त किया। आज कार्यालय में ऋषिकेश पांडेय सहित अन्य पत्रकारों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
हिंदुस्तान कार्यालय में चंद्रशेखर श्रीवास्तव, सचिन मिश्रा और अनिल गुप्ता समेत अन्य पत्रकारों ने शोक जताया। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से भी पत्रकार साथियों ने रजनीकांत पांडेय के पिता के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। इनमें प्रमुख रूप से विनोद कुमार सिंह, बृजराज और ब्रह्मानंद पांडेय सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे।
सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करने की कामना की।

