अपना जिला

IMA मऊ की नई कार्यकारिणी का गठन, डॉ. आरके अग्रवाल अध्यक्ष और डॉ. राहुल कुमार बने सचिव

मऊ। वर्ष 2026-27 के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मऊ की कार्यकारिणी का चुनाव 30 सितंबर को IMA भवन मऊ में संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ. आरके अग्रवाल, सर्जन को अध्यक्ष तथा डॉ. राहुल कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ को सचिव चुना गया।

इसके अलावा डॉ. प्रमोदिता सिंह और डॉ. ए.के. रंजन को उपाध्यक्ष चुना गया। डॉ. आरएम मिश्रा को संरक्षक बनाया गया। अन्य पदाधिकारियों में डॉ. सरफराज, डॉ. प्रवीण सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, डॉ. अजय कुमार और डॉ. दुर्गेश आजाद को जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधियों का भी चुनाव संपन्न हुआ।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आरके अग्रवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे और समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सचिव डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि गरीब मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराने का प्रयास किया जाएगा।

चुनाव अधिकारी डॉ. राजकुमार सिंह ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *