पुण्य स्मरण

वैश्य समाज ने मनाई महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, पौधारोपण कर दिया समरसता का संदेश

मऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को महादेव धाम के निकट आनंद डेकोर परिसर में वैश्य समाज की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा पौधारोपण कर सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन सत्य और अहिंसा के महान सिद्धांतों के माध्यम से देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके विचारों को याद करने का अवसर है। गांधी जी के विचार आज भी समाज को सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

संरक्षक मनोज जायसवाल ने कहा कि महात्मा गांधी वैश्य समाज से थे, यह समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने केवल अपने समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्वसमाज के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका जीवन और संघर्ष आज भी सभी के लिए प्रेरणादायक है।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं जिम्मेदार साथियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संरक्षक मनोज जायसवाल, दिनेश बरनवाल, लल्लन गुप्ता, अध्यक्ष आनंद गुप्ता, उपाध्यक्ष आनंद कुमार, महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल, कोषाध्यक्ष प्रवीण बरनवाल सहित कृष्णा मद्धेशिया, अरविंद गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, राजेंद्र गुप्ता, राजू चौरसिया, संजय गुप्ता एवं संजय मद्धेशिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *