मऊ के डॉ. विवेक सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में मिली नियु
मऊ। जनपद के लिए गौरव का विषय है कि सदर तहसील क्षेत्र के कहिनौर गांव निवासी एवं टी.डी. कॉलेज, बलिया के प्रोफेसर डॉ. इन्द्रप्रताप सिंह के पुत्र डॉ. विवेक सिंह का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर (जेनेटिक्स एवं प्लांट ब्रीडिंग) पद पर हुआ है। उन्हें रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में नियुक्ति मिली है, जहां उन्होंने अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
डॉ. विवेक सिंह की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, मऊ से हुई। इसके बाद उन्होंने जीवन राम इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। स्नातक की शिक्षा बांदा कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त करने के बाद उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) से एम.एससी. (कृषि) की उपाधि हासिल की। इसके पश्चात हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की। कृषि विज्ञान के क्षेत्र में उनके कई शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. विवेक सिंह के चाचा देवनाथ सिंह ने बताया कि उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने इसे पूरे परिवार और जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।
डॉ. विवेक सिंह की इस उपलब्धि पर चाचा पारसनाथ सिंह, राजू सिंह, आनंद पांडेय, विजय प्रताप सिंह, दिनेश राय, अजीत सिंह, एडवोकेट तेगा सिंह, हीरू बाबा, डॉ. मंगला सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, डॉ. अरुण कुमार पांडेय, पत्रकार सुभाष यादव, संजय राय, नवीन राय, रंजीत राय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।



