अपना जिला

मऊ के अभिषेक मद्धेशिया बने समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव

लखनऊ/मऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के निर्देश तथा सपा प्रदेश अध्यक्ष Shyam Lal Pal की संस्तुति पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष Pradeep Jaiswal ने मऊ जनपद के वरिष्ठ युवा समाजवादी नेता अभिषेक मद्धेशिया को समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उन्हें यह दायित्व एवं नियुक्ति पत्र लखनऊ में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा की राज्य कार्यकारिणी बैठक में सौंपा गया।

अभिषेक मद्धेशिया को मिली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर अखिल भारतीय मद्धेशिय वैश्य सभा, समाजवादी पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों तथा सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शुभचिंतकों ने कहा कि पार्टी के प्रति अभिषेक की निष्ठा, सक्रियता, लगन और समर्पण का ही परिणाम है कि संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से वरिष्ठ समाजवादी नेता मनीष गुप्ता का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *