अपना जिला

अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह की पूर्व संध्या पर नर्सों का सम्मान

मऊ। अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह की पूर्व संध्या पर अधिरोहण संस्था द्वारा जिला चिकित्सालय में एक भावुक एवं सम्मानजनक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्स बहनों एवं भाइयों को उनके समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति अथक योगदान के लिए चॉकलेट एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से CMS डॉ. निलेश श्रीवास्तव एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. उमाकांत सान्याल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने नर्सों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

अधिरोहण संस्था की संस्थापिका ज्योति सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सें समाज की सच्ची सेवा की प्रतीक हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की देखभाल कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान शारदा त्रिपाठी सहित अन्य सहयोगियों की उपस्थिति रही। सभी ने एकजुट होकर नर्सों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *