खास-मेहमान

दिल्ली में चमका आज़मगढ़ का अनवार पब्लिक स्कूल

o वर्ष का सबसे नवाचारी विद्यालय सम्मान से हुआ सम्मानित

माहुल (आजमगढ़)। फूलपुर तहसील के गोधना स्थित अनवार पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को दिल्ली में आयोजित वैश्विक विरासत पुरस्कार एवं प्रदर्शनी 4.0 में ‘वर्ष का सबसे नवाचारी विद्यालय’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने ग्रहण किया, जिसे बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने प्रदान किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि स्कूल की आधुनिक, छात्र-केंद्रित और परिणाम-उन्मुख शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है। अनवार पब्लिक स्कूल द्वारा संचालित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम, प्रतिभा खोज परीक्षा, नवाचारपूर्ण विज्ञान प्रदर्शनियां और समेकित शिक्षा कार्यक्रम जैसी पहलें इसे अन्य विद्यालयों से अलग पहचान दिला रही हैं।

समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी कराई जाती है, जिससे उनका भविष्य सशक्त बन सके। विद्यालय में संकल्पना-आधारित शिक्षण, अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों की टीम और नियमित मूल्यांकन के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि संस्थान आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *