अपना जिला

#️⃣ मऊ की रीतू शर्मा बनीं समीक्षा अधिकारी, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान

 

मऊ। कहते हैं कि जब परिवार में शिक्षा का माहौल और अभिभावकों का सही मार्गदर्शन मिलता है, तो सफलता निश्चित होती है। इसका जीवंत उदाहरण बनी हैं मऊ जनपद के घोसी नगर क्षेत्र के मदापुर समसपुर (कादीपुर) निवासी प्रेमसागर शर्मा की पुत्री रीतू शर्मा, जिन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी (सचिव) पद हासिल किया है।

रीतू शर्मा, पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी कार्यालय से सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक (गोपनीय) प्रेमसागर शर्मा की तीसरी पुत्री हैं। चार बहनों में तीसरे स्थान पर रहने वाली रीतू ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

उनकी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई वाराणसी में ही हुई, जहां रहकर उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। रीतू की सफलता इस बात का प्रमाण है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

परिवार में भी शिक्षा का उच्च स्तर देखने को मिलता है—रीतू की बड़ी बहन श्रीमती ऋचा शर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं, जबकि दूसरी बहन डॉ. रीमा शर्मा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। सबसे छोटी बहन हर्षिता शर्मा वर्तमान में काशी विद्यापीठ से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं।

रीतू शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, बहनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। इस उपलब्धि पर उनकी माता श्रीमती कलावती देवी एवं पिता प्रेमसागर शर्मा सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

बधाई देने वालों में डॉ. नित्यानंद यादव, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, रमेशचंद यादव, इंद्रजीत सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. सुजीत कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव, रुपेंद्र भारती, खेदू प्रसाद मौर्य, दिनेश कुमार मौर्य, शशिकांत मौर्य, प्रमोद राय, बुद्धिसेन मौर्य सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने रीतू शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

✨ रीतू शर्मा की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

#मऊ_की_बेटी

#रीतू_शर्मा

#UPPSC_RO_2023

#समीक्षा_अधिकारी

#बेटी_का_गौरव

#SuccessStory

#Inspiration

#ProudMoment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *