अपना जिला

#मऊ_की_बिटिया_ने_रचा_इतिहास #UPPSC_RO_ARO_2023

मऊ। जनपद मऊ के दरगाह निवासी रमेशचंद गुप्ता की पुत्री शालू मद्धेशिया ने UPPSC RO/ARO 2023 परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है।

शालू की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गर्व व्यक्त किया।

बताया जाता है कि शालू की प्रारंभिक शिक्षा गांव के एक छोटे से शिशु मंदिर से शुरू हुई थी। अपनी मेहनत और लगन के बल पर आज वह जेआरएफ के माध्यम से जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से भूगोल विषय में शोध छात्रा के रूप में अध्ययनरत हैं।

इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा जिला मंत्री प्रशान्त गुप्ता, पूर्व ग्राम प्रधान मुन्ना राजभर, राजू मौर्य, डॉ. अजय गुप्ता, संतोष गुप्ता पिंटू, सुनील गुप्ता, उमेश जायसवाल, सालिक गुप्ता, अनुज गुप्ता मन्नू, मनोज गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, गोपाल गुप्ता सहित सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

✨ शालू की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *