रचनाकार

लखनऊ में भव्य साहित्यिक संगम: तीन कृतियों का विमोचन, कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह सम्पन्न

लखनऊ। 31 मार्च 2026, मंगलवार को हिन्दी मीडिया सेंटर, गोमतीनगर, लखनऊ में ‘आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल’ लखनऊ के तत्वावधान में एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1 बजे हुआ, जिसमें तीन कृतियों— भक्ति रसामृत (भजन संग्रह), मेरे राघव (भजन संग्रह) एवं मेरी पानी सी आदत है—का विधिवत विमोचन किया गया।

इस गरिमामय आयोजन की अध्यक्षता डॉ. उषा सिन्हा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उमाशंकर शुक्ल ‘शितिकंठ’ एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘साहिल’ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न शहरों—लुधियाना, अंबाला, मुंबई और उदयपुर—से आए प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर डॉ. राजेन्द्र सिंह ‘साहिल’, डॉ. रणजीत जीवन कौर, डॉ. मनोज कुमार दुबे, डॉ. मनीष भारद्वाज, डॉ. वीरेंद्र प्रकाश, संतोष सत्यनारायण उपाध्याय, योगेश ‘सुदर्शन’ मिश्र, डॉ. नम्रता जैन, रुचि महेश्वरी ‘रुचिरा’, डॉ. हरी प्रकाश ‘हरि’, अदिति प्रभाकर ‘सारा’ एवं प्रवीना श्री निधि को ‘अज्ञेय सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त डॉ. रेखा गुप्ता, ऋत श्रीवास्तव ‘ऋतिका’, मोनिका वर्मा ‘जुगनू’ तथा कैप्टन सरोज सिंह ‘सैनिक’ को ‘राम रत्न सम्मान-2026’ से अलंकृत किया गया। सभी साहित्यकारों ने अपनी स्वरचित रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की संयोजक एवं ‘आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति पटल’ की संस्थापिका/अध्यक्ष, बहुप्रतिभा की धनी एवं स्वर कोकिला डॉ. अलका गुप्ता ‘प्रियदर्शिनी’ का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजक मंडल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *