मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में ग्राम पंचायतें करें आवेदन
मऊ, 27 मार्च,2018। पंचायतीराज विभाग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2017-18 में संचालित की गयी है, जिसमें प्रदेश की कुल-375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा। ग्राम पंचायतें पंचायती राज विभाग की वेबसाईट हमारी पंचायत पर स्वतः आॅनलाईन नामांकन करेगी। जिसकी अन्तिम तिथि-31 मार्च,2018 है। दिनांक- 27.03.2018 तक जनपद, मऊ की मात्र 02 ग्राम पंचायतें द्वारा आॅनलाईन आवेदन किया गया है। चयनित पंचायतों को पंचायतीराज विभाग,उ0प्र0शासन द्वारा घोषित धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। घोषित धनराशि में प्रथम पुरस्कार रु0 6,00,000.00 द्वितीय पुरस्कार रु0 5,00,000.00 तृतीय पुरस्कार रु0 3,00,000.00 चतुर्थ पुरस्कार रु0 2,50,000.00 एवं पंचम पुरस्कार रु 1,50,000.00 का वितरण दिनांक-30जून,2018 को किया जायेगा। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वर्ष 2017-18 के लिए पूरे प्रदेश से 375 ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाना है। विभाग ने हर जनपद के ग्राम पंचायतों के माध्यम से आवेदन मांगा है।
अतः जनपद की समस्त ग्राम पंचायतें समय सीमा के अन्दर हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन अवश्य उपलब्ध करा दें। अ

