आर्य समाज मऊ के प्रहलाद वर्मा प्रधान व प्रशांत रत्नम सिंह बने मंत्री
मऊ: आर्य समाज मऊ के सत्संग भवन में आर्य समाज के पदाधिकारियों का चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। वरिष्ठ सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य राहुल सिंह ने प्रधान पद के लिए प्रहलाद वर्मा का नाम प्रस्तावित किया। सुमित राय ने मंत्री पद के लिए प्रशांत रत्नम सिंह का नाम प्रस्तुत किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इन प्रस्तावों का समर्थन किया और निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से चुनाव हुए। अजय सर्राफ और विशुनदेव तिवारी को उपप्रधान, राहुल सिंह और अरविंद वरनवाल को उपमंत्री, राजेश वर्मा कोषाध्यक्ष, बब्बन प्रसाद पुस्तकाध्यक्ष, परमात्मा पाण्डेय आय-व्यय निरीक्षक, ओम प्रकाश ‘आर्यवीर’ आर्यवीर और राहुल उपाध्याय भू-संपत्ति अधिष्ठाता निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित प्रधान प्रहलाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे समाज के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करेंगे और उनके परामर्श को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने साप्ताहिक सत्संग, सामाजिक गतिविधियों और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
नवनिर्वाचित मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह ने बताया कि आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा सभी सदस्यों की सहमति से तैयार की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के आयोजन की योजना साझा की और सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान उदय प्रताप आर्य, सत्यप्रकाश आर्य, पूर्व मंत्री (सोनभद्र) वीरेंद्र श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, हरिशंकर मिश्र, सुरेंद्र वर्मा, अशोक राय, संतोष बरनवाल, मदन गोपाल, ओंकारनाथ सिंह, सनी प्रकाश, आलोक मेहरोत्रा, अरविंद बरनवाल, प्रमोद कुमार आर्य, महेश चंद्र और सुमित राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


