मऊ: शोक की लहर, हौसला प्रसाद उपाध्याय की माता का निधन
मऊ जनपद में रविवार की शाम एक अत्यंत दुखद समाचार से शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मऊ के पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय की पूज्य माता श्रीमती बटेश्वरी देवी 99 वर्ष का रविवार की सायं मऊ स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षेत्रीय जनमानस में गहरा शोक व्याप्त हो गया।
स्वर्गीय बटेश्वरी देवी का पार्थिव शरीर उनके मऊ स्थित नरईं बांध आवास पर अंतिम दर्शन हेतु रखा गया है, जहां से सोमवार की सुबह लगभग 8:30 बजे पैतृक गांव बड़ागांव जाएगी। जहां से लगभग 11 बजे प्रातः गाजीपुर के लिए अंतिम यात्रा निकाली जाएगी जहां गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन को परिवार, क्षेत्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। वे सरल स्वभाव, धार्मिक प्रवृत्ति और परिवार के प्रति समर्पण के लिए जानी जाती थीं।
जहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किए।
इस दुख की घड़ी में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने हौसला प्रसाद उपाध्याय एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असह्य पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

