Uncategorized

उपग्रह से रेलवे करेगा अपनी संपत्तियों की सुरक्षा

रेलवे की संपत्तियों पर अब टेढ़ी नजर रखने वालों की खैर नहीं है. रेलवे ने अपनी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता कदम उठाये हैं. अब रेलवे की संपत्तियों पर अवैध कब्जा रोकने के लिए उपग्रह द्वारा निगरानी की जाएगी. इसरो और रेलवे द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही इस प्रणाली द्वारा रेलवे संपत्तियों पर नजर रखने के साथ साथ ट्रैक पर चल रहे कार्य की निगरानी भी हो सकेगी. रेलवे ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के साथ इसके लिए समझौता किया है.लंबे समय से रेलवे की संपत्तियों पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलती रही है. जिसकी वजह से रेलवे को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है. इसके अलावा इस नई प्रणाली के जरिए जहां एक तरफ रेलवे ट्रैक पर भी नजर रखी जा सकेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *