सीएम योगी का दावा, 1 लाख 40 हजार युवाओं को मिला रोजगार
रोजगार के मुद्दे पर जहां एक तरफ केंद्र सरकार के साथ उत्तर प्रदेश सरकार तमाम विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है. वहीं दूसरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को रोजगार देने का बड़ा दावा किया है. एक कार्यक्रम में मौजूद सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री स्कील डेवलमेंट कार्यक्रम के तहत 1 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं को अलग-अलग कंपनियों में प्लेसममेंट मिला है. सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 6 लाख से अधिक युवाओं का पंजीकरण किया था. जिसमें से 2.50 लाख उत्तीर्ण हुए और सफल युवाओं में से 1 लाख 40 हजार से अधिक का विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट मिल चुका है.

