भट्ठा मालिकों ने सरकार से जीएसटी व खनन के मामले में विचार करने का अनुरोध किया
बिल्थरारोड/ बलिया़। क्षेत्र के भट्ठा मालिकों की पूर्व विधायक केदारनाथ वर्मा के आवास पर हुई एक बैठक में सरकार से कोयले के मूल्य की बढ़ोत्तरी की मांग की गयी। बैठक में सरकार से जीएसटी व खनन के सम्बन्ध में सहानुभूति पूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया।
रविवार की देर शाम भट्ठा मालिकों की हुई बैठक में कोयले में हो रही वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त की गयी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सुरेश सिंह ने कहा कि कोयले की कीमत में यदि इसी तरह की वृद्धि जारी रही हो सरकार द्वारा सस्ते मूल्य पर ईंट उपलब्ध कराने की मंशा पर पानी फिर जायेगा। इसके अलावा बैठक में जीएसटी, खनन आदि विषय को लेकर वृहद चर्चा की गयी। कहा कि उक्त समस्याओं पर सरकार को सहानुभूति पूर्वक विचार कर भट्ठा मालिकों को राहत देनी चाहिए ताकि ईंट की विक्री प्रभावित न हो सके। बैठक में राजाराम गुप्ता, रामशरण गुप्ता, रामप्रेम यादव, रोहित यादव, फूलबदन यादव, कैलाश गुप्ता, मु0 दानिश, देवेन्द्र यादव, फूलबदन, डा0 उमेश सिंह, भुआल सिंह, परवेज अहमद आदि उपस्थित थे।
