मऊ बनेगा भक्ति का केंद्र — 4000 भक्त करेंगे एक स्वर में सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ
श्री हनुमत कृपा सेवा समिति, मऊ द्वारा आयोजित सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की प्रेस वार्ता
मऊ। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति – जनपद मऊ के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता में आए हुए सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आप सभी का सहयोग हमें निरंतर प्राप्त होता रहा है, जिसके लिए समिति समस्त पत्रकार बंधुओं की आभारी है।
✨ समिति का परिचय और यात्रा
समिति का गठन जून 2010 में चंद्रशेखर अग्रवाल (चंदू ) के नेतृत्व में तथा डॉ. एस. लाल और अजय गुप्ता जैसे कर्मठ सदस्यों के सहयोग से एक छोटे से कमरे में हुआ था। आज समिति 350 से अधिक सदस्यों का विशाल परिवार बन चुकी है, जिसमें 200 से अधिक सक्रिय सदस्य सेवा कार्यों में निरंतर जुटे हैं।
समिति का प्रमुख उद्देश्य श्री हनुमान जी महाराज की सेवा, सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार और समाज में एकता व सेवा भाव का प्रसार करना है।
🕉️ समिति की विशिष्टता
समिति की सदस्यता किसी आर्थिक शुल्क पर नहीं, बल्कि सेवा भाव और नियमित भागीदारी पर आधारित है। सदस्यता के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 11 साप्ताहिक पाठों में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
यहाँ देहाड़ी मजदूर से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक सभी एक समान भाव से एक ही दरी पर बैठकर पाठ करते हैं — यही समिति की सबसे बड़ी शक्ति है।
आईपीएस अविनाश पांडेय जी और आईपीएस अनिल सिंह जी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी समिति के साथ जुड़कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
📿 सेवा और आयोजन
समिति हर शनिवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में संगीतमय सुंदरकांड पाठ करती है।
प्रत्येक मंगलवार को अलग-अलग मंदिरों में भी सुबह सुंदरकांड का पाठ किया जाता है।
15 जनवरी 2025 से समिति ने “अन्नपूर्णा सेवा प्रसादम” नामक सेवा प्रकल्प शुरू किया, जिसमें 200 लोगों को प्रतिदिन भोजन प्रसाद दिया जा रहा है।
इसके साथ ही मुंशीपुरा हनुमान मंदिर पर भी इस सेवा की शाखा संचालित है।
हर वर्ष गर्मियों में पशु-पक्षियों हेतु विचित्र भंडारे का आयोजन भी किया जाता है।
समिति को देश के प्रसिद्ध मंदिरों — जैसे श्री काशी विश्वनाथ धाम — में सुंदरकांड पाठ करने का अवसर भी प्राप्त हुआ है, और अब श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट, अयोध्या से भी कार्यक्रम हेतु निमंत्रण प्राप्त हुआ है।
🌺 13वां वार्षिकोत्सव : सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ
इस वर्ष समिति अपना 13वां वार्षिकोत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाने जा रही है।
यह कार्यक्रम पूरे उत्तर एवं मध्य भारत में पहली बार, तथा भारत में तीसरी बार किसी संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है — जो मऊ जिले के लिए गौरव का विषय है।
📅 दिनांक: रविवार, 14 दिसंबर 2025
🕖 समय: प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
📍 स्थान: माता शीतला मंदिर प्रांगण, मऊ
इस कार्यक्रम में 4000 संकल्पित भक्त एक स्वर में संगीतमय 41 बार श्री हनुमान चालीसा पाठ करेंगे।
लगभग 10,000 श्रद्धालुओं के लिए भंडारा-प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
इस कार्यक्रम की तैयारी में 500 से अधिक सेवादार दिन-रात जुटे हैं।
समिति को समाज के सभी वर्गों एवं मीडिया जगत का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है।
अंत में समिति ने कहा —
“हमारा उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, सेवा और एकता का वह भाव फैलाना है जो पीढ़ियों तक प्रेरणा देता रहे।”

