समाजसेवा के मार्गदर्शक डॉ. विनोद गुप्ता की प्रेरणादायी विरासत को किया नमन
मऊ। डॉ. विनोद गुप्ता सामाजिक सेवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे। उनके आदर्शों पर चलना ही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. विनोद स्वयं सामाजिक संस्थाओं की धरोहर थे। उक्त विचार अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ गुप्ता ने व्यक्त किए। वे मध्यदेशीय अतिथि भवन, ब्रह्मस्थान, सहादतपुरा में दिवंगत श्रद्धेय डॉ. विनोद कुमार गुप्ता (पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष) की आत्मा की शांति हेतु आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।
सभा का संचालन नगर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. विनोद गुप्ता ने समग्र वैश्य समाज को अपने आशीर्वाद एवं अनुदानों से अभिसिंचित कर पूरे समाज को आलोकित और प्रकाशित किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता, अनाथाश्रम समिति के प्रमुख रामदास गुप्ता, अनूप मद्धेशिया, उमेश चन्द्र गुप्ता, जगदीश गुप्ता, धर्मदेव गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता, अभिषेक मद्धेशिया, संजय गुप्ता, कुबेर प्रसाद समेत दर्जनों लोगों ने अपने संस्मरण साझा किए।
कार्यक्रम के अंत में डा. विनोद गुप्ता, शत्रुघ्न मद्धेशिया व राजेश गुप्ता की मॉं के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
मद्धेशिया समाज के लोगों द्वारा आयोजित इस शोक सभा में श्रद्धेय डॉ. विनोद गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उपस्थित जनों ने उनके नक्शे कदम पर चलकर उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
सभा में राकेश कुमार, पत्रकार आनन्द कुमार, गिरिशचंद, प्रेमचंद, गौरव, अमरनाथ, मनीष (गुड्डू), राजेश होटल, विजय कुमार, विधिचंद, अखिलेश, राजकुमार, अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


