सर सैयद साहब एक अद्वितीय व्यक्ति थे : डॉ. मुनौवर
नदवासराय/मऊ। स्थानीय क्षेत्र स्थित अल्पसंख्यक शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान भीरा के प्रांगण में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें सर सैयद साहब द्वारा हिन्दुस्तान के प्रति शिक्षा के क्षेत्र से लेकर समाज, आजादी की लड़ाई में सहयोग व समर्थन आदि पर विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.मुनौवर अंजूम ने सर सैयद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक अद्वितीय व्यक्ति थे। जिन्होंने अपने पत्रकारिता के बल पर बड़े कारनामें को अंजाम देकर गफलत में पड़े लोगों को जागृत किया था। मौलाना मुफ्ती सेराजुल हक साहब ने कहा कि सर सैयद साहब अपने जमाने में जो इन्कलाब और बदलाव लोगों में पैदा किया, शायद ही उनके जैसा इस जमाने में कोई मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहजादे खां व संचालन महबूब अली ने किया। इस अवसर पर हन्नान अंसारी, खुर्शीद खां, आफताब, विरेन्द्र कुमार व प्रबन्धक अजमतुल्लाह खां, वलीउल्लाह खां आदि उपस्थित रहे।
