Uncategorized

बार काउंसिल चुनाव के पहले चरण में 70 प्रतिशत मतदान

इलाहाबाद। यूपी बार काउंसिल के चुनाव में पहले चरण में 70 फीसदी मतदान हुआ। मतदाता सूची में शामिल सभी वकीलों को मतदान की अनुमति मिलने से दो दिन तक चले मतदान में वकीलों ने उत्साह से भागीदारी की।
निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति राजाराम यादव के जनसंपर्क अधिकारी शशिशेखर तिवारी के अनुसार 23 व 24 मार्च को पहले चरण में देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्धनगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर,हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, हापुड़, जालौन, जौनपुर, झांसी, ज्योतिबा फुले नगर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, काशीराम नगर, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद एवं मुजफ्फरनगर में लगभग 70 फीसदी वोट पड़े। इसके साथ इन जिलों में कौंसिल में सदस्य के 25 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 298 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। श्री तिवारी ने बताया कि इन सभी जिलों से बैलेट बॉक्स यहां बार कौंसिल भवन लाए जा रहे हैं। इलाहाबाद सहित सूबे के अन्य जिलों में दूसरे चरण का मतदान 27 व 28 मार्च को होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *