शोक संदेश

देवाश्रम के लोगों ने एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया

मऊ। देव सेवा समिति द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा मऊ द्वारा अपराह्न में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार किया गया । इसकी जानकारी देवाश्रम के मिडिया सलाहकार मऊ नमो नारायण सिंह द्वारा दी गई।
बतया गया कि थाना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना मऊ पुलिस द्वारा पी.एम. न. 447/2025 के तहत देवाश्रम को अन्तिम संस्कार हेतु प्राप्त कराये गए एक अज्ञात हिन्दू पुरुष शव की लावारिस शव यात्रा जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के  साथ देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल के अध्यक्ष दया राम यादव के नेतृत्व में लाश घर मऊ से प्रारम्भ होकर सर्वेशवरी मुक्ति धाम ढेकुलिया घाट श्मशान मऊ पहुंची जहाँ अपराह्न में देवाश्रम के जिला सलाहकार डा आशुतोष राय द्वारा पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई।
अन्तिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च न्यूमन प्राइवेट लिमिटेड सिंगापुर के डाइरेक्टर व ए-86 सेक्टर 33 नोएडा गौतमबुद्ध नगर निवासी हेमन्त गोडबोले द्वारा अपनी माता चित्रा गोडबोले के सम्मान में सहर्ष वहन किया गया।
उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में डा. आशुतोष राय अमरेश गुड्डू मद्धेशिया नारद रामनाथ राम दया राम यादव देवेंद्र बेचू राजेश सिंह व मो. इब्राहिम सहित घाट संरक्षक राजेश चंद सम्मिलित रहे।
उक्त शव का अस्थि कलश देवाश्रम के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निःशुल्क सौंप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *