अपना जिला

युवती ने फांसी लगाकर दी जान

घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीढ़वल मोड़ पर किराए के मकान में रह रही युवती रागिनी वृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे के आस पास फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।फांसी पर लटका देख परिजनों ने उसे सीएचसी घोसी में भर्ती कराया।जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।यह सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोमारीडी गांव निवासी राजेंद्र कुमार का परिवार कुछ दिन पहले पीढ़वल मोड़ पर किराए के मकान में सपरिवार रहता था ।इसके साथ ही पीढ़वल मोड़ से कुछ दूरी पर घोघवल रामपुर गांव में जमीन खरीदकर निर्माण करा रहे थे और जब तक मकान का निर्माण नहीं हो जाता है।तक तक किराए के मकान में अपनी अपाहिज मां के साथ युवती रागिनी एवं भाई दीपक कुमार रहते थे।जबकि बड़ा भाई दिल्ली एवं पिता भी आजीविका की तलाश में बाहर हैं।बड़ी बहन की शादी हो जाने के कारण अपने घर है।जबकि रागिनी किसी कालेज में पढ़ाई कर रही थी।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *