अपना जिला

मोदी के जन्मदिन पर सात दिवसीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

अमिला/मऊ।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बंशराजी देवी महिला पीजी कॉलेज रियाव में सात दिवसीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जीवन परिचय के साथ ही उनके नेतृत्व में भाजपा सरकार की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। मंडल अध्यक्ष आलोक राय ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की।

कार्यक्रम में बड़राव ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अद्याशंकर मिश्रा, अखिलेश कुशवाहा,राकेश मौर्य, उमेश मिश्रा, कमलेश मिश्रा, विजय गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कॉलेज प्रबंधन की ओर से अतिथियों का स्वागत कर आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *