खास-मेहमान

हरिहर प्रसाद गुप्ता, जमाल अख़्तर अर्पण व राजेश श्रीवास्तव को व्यापारी रत्न का सम्मान

मऊ। व्यापारी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ ने जनपद के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया था। इसी क्रम में दो लोगों के अस्वस्थ होने तथा एक लोगों के कार्यक्रम में पंहुच ना पाने के कारण जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर फैजी तथा मीडिया प्रभारी आनंद गुप्ता तथा युवा संगठन के जिला मंत्री आनन्द कुमार ने संयुक्तरूप से तीनों विभूतियों के घर जाकर व्यापारी रत्न सम्मान अंग वस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में मऊ के लोकतंत्र रक्षक सेनानी वयोवृद्ध सामाजिक सरोकारों से जुड़े व भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिहर प्रसाद गुप्ता को उनके रेलवे क्रासिंग स्थित आवास पर तथा सामाजिक और व्यापारिक सरोकारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ साथ एम0ए0ए0फाउंडेशन व रे ऑफ ह्यूमैनिटी के चेयरमैन के रूप में असहाय और गरीब बच्चों के शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण करने वाले साड़ी उद्योग के बेताज बादशाह और पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद मऊ, जिला फुटबाल एसोसिएशन व मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष, राष्ट्रीय ललित कला के संरक्षक, अर्पण और माइसेम सीमेंट के डीलर जमाल अख्तर अर्पण को उनके मालिकताहिर पूरा स्थित प्रतिष्ठान व पूर्वांचल में अपनी आवाज की जादू से अलग पहचान बनाने वाले मशहूर उद्घोषक राजेश श्रीवास्तव को बल्लीपुरा स्थित उनके आवास जाकर अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह के साथ व्यापारी रत्न का सम्मान दिया।
इस मौके पर डा रामगोपाल ने कहा कि इन महान विभूतियों को उनके आँगन में सम्मानित कर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवाउद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ बहुत ही प्रसन्नता और गौरव का अनुभव कर रहा है।सम्मान करने से सामाजिक व्यापारिक तथा धार्मिक सेवादारों के उत्साह और ऊर्जा को गति मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *