चर्चा में

डा. असग़र अली सिद्दीकी के क्लिनिक पर अब एआई तकनीक से दांतों का इलाज

मऊ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI हर क्षेत्र में तेज़ी से पांव पसार रही है। संचार, एजुकेशन व मेडिकल से लेकर हर क्षेत्र इसकी मांग व प्रयोग तेज़ी से फैल रहा है। मुख एवं दाँत जैसे नाज़ुक शरीर के अंग के उपचार के मामले में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दस्तक दे चुका है।
मऊ नगर में सहादतपुरा स्थित अक्सा डेंटल एण्ड ओरल क्लिनिक के वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डा. असग़र अली सिद्दीकी ने पहली बार मऊ में दंत चिकित्सा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( एआई) का शुभारंभ किया है। डा. असग़र ने INTRAORAL SCANNER के जरिए कई मरीजों के दांतों का परीक्षण किया और त्वरित में जो उपचार हो सकता था किया तथा परामर्श दिया।


डा. असग़र ने जब स्केनर से मरीजों के दाँत का परीक्षण कर रहे थे तो पूरी दाँत की स्पष्ट तस्वीर अंदर तक रंगीन दिखाई दे रही थी जिससे डाक्टर मरीज़ के दाँत का हर स्तर से जाँच कर परामर्श व दवा दिए तथा उपचार किए। सहादतपुरा स्थित अक्सा क्लिनिक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आने मऊ के लोगों को अपने दाँत के उपचार मे काफ़ी सहूलियत मिलेगी।
डा. असगर अली सिद्दीकी ने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में तकनीक को अपनाना वक्त की जरूरत है,दुनिया तकनीक के जरिए ही बीमारियों पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। मरीज को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यहां पर एआई सिस्टम की स्थापना की गई है, ताकि दूरस्थ स्थानों पर जाने की जो हम अपना उठानी पड़े।
उन्होंने बताया कि मरीजों को सस्ते दर पर अब चिकित्सा उपलब्ध हो सकेगी। परीक्षण करने के बाद ही समूची बायोग्राफी कंप्यूटर कृत सामने आ जाएगी। इसका मरीज से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *