शोक संदेश

सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के पूर्व अध्यक्ष विजय बहादुर पांडेय का निधन

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता विजय बहादुर पांडेय का रविवार को निधन हो गया। वे इधर कुछ दिनों से काफी अस्वस्थ थे। उनके निधन का समाचार सुनते ही अधिवक्ता समाज सहित उनके शुभचिंतकों, मुहल्ले वासियों व पैतृक निवास ताजोपुर के लोग काफी दुःख और मर्माहत है।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।अनके तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का पुत्र इंजीनियर तथा तीसरे नंबर का पुत्र उच्च न्यायालय इलाहाबाद में स्टैंडिंग कौंसिल है, उनकी एक मात्र पुत्री के पति ( उनके दामाद) लखनऊ जिला न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर हैं।

अध्यक्ष होने के बाद विजय बहादुर पांडेय (file photo)

प्रयागराज विश्व विद्यालय से एम एम और एल.एल.बी. का शिक्षा ग्रहण करने के बहुत बाद में, जब मऊ जिला न्यायालय का गठन हुआ तो उन्होंने विधी व्यवसाय शुरू किया और सिविल के ख्यातिलब्ध अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाया। हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू तथा संस्कृत भाषाओं पर उनकी जबरदस्त पकड़ थी,सत्र अट्ठारह और उन्नीस में वे सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन जनपद मऊ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
उनके निधन से अधिवक्ता समाज ने एक मूर्धन्य विधी व्यक्ता और जनपद ने एक ओजस्वी वक्ता को खो दिया है।
उनके निधन पर सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन मऊ के महामंत्री हरिद्वार राय, विनोद सिंह, पूर्व महामंत्री उदय प्रताप राय, प्रभारी डीजीसी अजय कुमार सिंह, डीजीसी प्रमोद साहनी, नागेंद्र राय, राजेन्द्र राय, पत्रकार प्रदीप सिंह, इश्तेयाक अहमद, पूर्व महामंत्री, पूर्व महामंत्री प्रभुनाथ सिंह, पूर्व महामंत्री सत्येन्द्र राय, महामंत्री अजय कुमार सिंह,अरविन्द तिवारी, विवेक कुमार सिंह, मान सिंह यादव, जीतेन्द्र पांडेय, सूर्यनाथ यादव, फतेहबहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, जेएन द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष विनोद पांडेय, पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल, पूर्व महामंत्री, संजय त्रिपाठी, चन्द्रशेखर राय, एसएन सिंह, विनोद राय, श्रीप्रका़श राय, पूर्व महामंत्री रामकृत यादव आदि ने शोक जताया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *