अपना जिला

कमिश्नर व डीआईजी की बैठक में मौजूद रहे सभी डीएम और एसपी

आज़मगढ़ । पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ में अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर जनपदों में कानून व्यवस्था, अपराध नियत्रंण, संगठित अपराध एवं माफिया पर कार्यवाही, सूचनाओं पर पुलिस रिस्पांस, जनसुनवाई एवं प्रशासनिक बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  तत्पश्चात मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा आयुक्त सभागार आजमगढ़ में मंडलीय समीक्षा बैठक कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश, बैठक में परिक्षेत्र के समस्त जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *