पूर्व प्रधानाचार्य पं.शेषमणि तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा तिवारी का निधन
मऊ के दंत चिकित्सक डा. निर्भय मणि त्रिपाठी की माता व जीवन राम इंटर कालेज मऊ के पूर्व प्रधानाचार्य पंडित शेषमणि तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा तिवारी का शुक्रवार की भोर 3:30 बजे निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थी।
उनका पार्थिव शरीर भारतीय जीवन बीमा निगम की गली सहादतपुरा स्थित आवास पर रखा गया है। जहां से उनका अंतिम संस्कार आज दिन में 12 बजे गाजीपुर गंगा तट से सम्पन्न होगा। वे मूलरूप से गाजीपुर जनपद के सराय ब्राह्मणपुरा महारे की रहने वाली थी।

