अपना जिला

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के शत्रुध्न अध्यक्ष व अंतेश सचिव बने

मऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा) मऊ के तत्वावधान में रविवार को बैठक सम्पन्न हुआ ।
जिसकी अध्यक्षता अखंड प्रताप सिंह राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी पश्चिम बंगाल ने किया।
जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (युवा)  मऊ का शत्रुध्न सिंह को सर्वसम्मति से जिला कार्यकरणी अध्यक्ष चना गया। इसी क्रम में अंतेश सिंह अमन को जिला सचिव और  राज सिंह को जिला प्रचारक व इसी क्रम में मनोज सिंह, पंकज कुमार सिंह,  शिवम सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य के पद पर चुना गया।

अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सचिव प्रदेश प्रभारी पश्चिम बंगाल अखंड प्रताप सिंह ने कहा की आशा ही नहीं विश्वास है कि नई कार्यकारिणी संगठन के कड़ी मेहनत से कार्य करेगी और संगठन को मजबूती प्रदान करेगी।

बैठक में संगठन को गति प्रदान के लिए विभिन्न प्रकार के प्रारूप तैयार किया गया है । जिसमे सभी भाई की सहमति बनी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *