एक.. दो… तीन के लिए…..सलमान ने दिया जैक्लीन का साथ…
बॉलीवुड के भाई जान सलमान खान अक्सर लोगों की मदद करते हैं. और खुल कर लोगों का साथ देते हैं. एक बार फिर से सल्लू मियां ने फिल्म बागी-2 की हिरोइन जैक्लीन का साथ दिया है. दरअसल इस फिल्म में फिल्माए गए एक गाने…एक दो तीन के रीमिक्स वर्जन को लेकर जैक्लीन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. इतना ही नहीं 90 के दशक में बनी फिल्म ‘तेजाब’ में फिल्माए गए इस गाने को लेकर ‘तेजाब’ फिल्म के निर्देशक एन चंद्रा ने जैक्लीन के इस गाने पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए गाने के रीमिक्स वर्जन और कोरियग्राफी पर नाखुशी जाहिर की है. तो वहीं दूसरी जैक्लीन के बचाव में सल्लू मियां कूद पड़े हैं. और जैक्लीन के गाने की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि जैक्लीन ने इस गाने में बहुत अच्छा डांस किया है. सलमान ने ये भी कहा कि जैक्लीन ने वैसा ही डांस किया है. जैसा माधुरी दीक्षित ने फिल्म ‘तेजाब’ में इस गाने पर डांस किया था.

