चर्चा में

जियो का नया डिवाइस…तेज इंटरनेट स्पीड का दावा

रिलायंस जियो का नया प्रोडक्ट अब आप तक आने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब इस नये प्रोडक्ट के जरिए आप बेहतर इंटरनेट की सुविधा पा सकते हैं. कंपनी ने इस प्रोडक्ट के जरिए और बेहतर इंटरनेट सर्विस देने की बात कही है. जियो के इस नये प्रोडक्ट का नाम है JioFi JMR815 है. ये 4जी एलटीई हॉटस्पॉट डिवाइस है. जिसकी कीमत 999 रुपये है. हालांकि आप इसे सिर्फ फ्लिपकार्ड से ही खरीद सकते हैं. मजेदार बात ये है कि कंपनी ने इस डिवाइस को एक साल की वारंटी के साथ मार्केट में उतारा है. और इससे 150 एमबीपीएस डाउनलोड स्पीड और 50 एमबीपीएस अपलोड स्पीड देने का दावा भी कंपनी ने किया गया है. अब देखना होगा इस नये आकार में जियो का ये डिवाइस ग्राहकों का दिल जीतने में कितना कामयाब होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *