अपना जिला

जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है : राजभर

० संगठनात्मक मजबूती की दिशा में SBSP की बड़ी पहल

मऊ सदर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक में सोमवार को मुख्य अतिथि सुभासपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा – “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है” वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनपद मऊ द्वारा मऊ सदर विधानसभा की संगठन समीक्षा बैठक करते हुए उक्त बात कहे, डॉ. अरविंद राजभर ने कहा संगठन की वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को मजबूत जनसंपर्क, सक्रियता और अनुशासित संगठनात्मक ढांचे पर बल देने का मार्गदर्शन दिया।

डॉ. अरविंद राजभर ने कहा –
🔹 “पार्टी का आधार गांव और गरीब की आवाज है। हमें हर बूथ, हर मोहल्ले तक पहुंचकर लोगों को जोड़ना है और महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के आदर्शों को घर-घर तक पहुँचाना है।”

बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं, जिला और मंडल स्तरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, बूथ सशक्तिकरण और आगामी रणनीति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

डॉ. राजभर ने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जन-जन की पार्टी बनकर उभरेगी, और इसके लिए कार्यकर्ताओं को दिन-रात एक कर देना होगा।

उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र का प्रहरी बताते हुए उपस्थित पत्रकार बंधुओं का आभार जताया और अपील की कि वे संगठन की सकारात्मक गतिविधियों को जनता तक पहुँचाने में सहयोग करें।

बैठक में प्रमुख रूप से यह तय किया गया कि –
• हर मंडल में संगठनात्मक बैठकें नियमित होंगी।
• बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे।
• सामाजिक न्याय, शिक्षा और युवाओं के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

🔸 अंत में राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के योगदान को याद करते हुए संगठन ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

बैठक में आज बड़े पैमाने पर तुषार सिंह के साथ सैकड़ों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा ।

बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य बिच्छेलाल राजभर, राष्ट्रीय महासचि शक्ति सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष फागू सिंह, मंडल अध्यक्ष रामकरण राजभर, जिला अध्यक्ष राकेश राजभर, विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र राजभर उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *