अपना जिला

सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन:महिलाओं और युवतियों को मिलेगा स्वरोजगार

वाराणसी। सेवापुरी, तहसील राजातालाब क्षेत्र के गंजारी गांव के आहोपुर में शुक्रवार को आशा विश्वास ट्रस्ट द्वारा सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की गई। मनरेगा मज़दूर यूनियन की वरिष्ठ सदस्य मुन्नीदेवी सहित समाजसेवी योगीराज सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से केंद्र का उद्घाटन किया।

योगीराज ने कहा कि यह केंद्र अल्प आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं और युवतियों के लिए वरदान साबित होगा। यहां सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।

इसके पहले अतिथियों का स्वागत मनरेगा मज़दूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने किया संचालन व आभार रेनू पटेल ने किया। कार्यक्रम में सपना, ज्योति, प्रिया, रेनु, सुरेश, गणेश, कुसुम, प्रियंका, सरोजा, कविता आदि लोगों की विशेष उपस्थिति रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *