अपना जिला

पोखरी में बने अवैध शौचालय को तहसीलदार ने ध्वस्त कराया

घोसी/मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुसार एवं हाई कोर्ट के आदेशानुसार घोसी तहसील के तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ने अपने मातहतों के साथ घोसी तहसील के तराईडीहगांव पहुँचकर पोखरी में बनी शौचालय को ध्वस्त कराया ।जिसको लेकर ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
घोसी तहसील के तराईडीह गांव में पोखरी संख्या 208 में रामप्रेम पुत्र देवराज का बना शौचालय को हाइकोर्ट के निर्देशानुसार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंशानुसार ध्वष्ट कराकर पोखरी को पूरी तरह से खाली करने का निर्देश दिया ।तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त ने कहा कि किसी भी दशा में सार्वजनिक स्थलों एवं पोखरियों पर किसी का कब्ज़ा नहीं होना चाहिए ।कब्ज़ा करने वाला चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।इस दौरान तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्त,राजस्व निरीक्षक रामदरस एवं लेखपाल आशुतोष विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *