मऊ के दीक्षितानन्द को UPSC CAPF में 92वीं रैंक
@ आनन्द कुमार…
मऊ। कहते हैं न मन में कोई काम, ईमानदारी से ठान लो और उस ओर चल पड़ो, तो ना मंजिल दूर है, ना तुम्हारा जुनून। वह भी जब लाखों का पैकेज छोड़कर जब अपने सपने को पंख देना हो तो परिश्रम और बढ़ जाता तथा इरादे और बुलंद हो जाते।
मऊ नगर के बकवल, पुलिस लाइन निवासी और मूलरूप से ग्राम भतड़ी, करहां मुहम्मदाबाद गोहना मऊ के रहने वाले मुरली श्याम मनोहर व उनकी धर्मपत्नी मीरा गौतम व पूरे परिवार का इन दिनों ख़ुशियों का ठिकाना नहीं है।
उनके छोटे बेटे दीक्षितानन्द गौतम Dikshitanand Gautam का सिलेक्शन UPSC CAPF Assistant Commandant के पद पर हुआ है। उन्होंने आल इंडिया रैंक AIR में 92वीं रैंक पाकर परिवार, मऊ सहित पूर्वांचल का नाम रौशन किया है।
एक सामान्य परिवार से ताल्लुक़ रखने वाले मुरली श्याम मनोहर गाँव से शहर बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए आए। तो बच्चों के तालीम में कोई कमी न रह जाए उसके लिए देश से लेकर विदेश भी जाकर काम किया। लक्ष्य बच्चों की तालिम हो और मेहनत पिता की पूंजी तो रिज़ल्ट बेहतर तो आते ही हैं। जिनके पिता मुरली हों और माँ मीरा तो उस आँगन की गूँज तो गूंजेगी ही। दोनों ने बच्चों के शैक्षणिक, सामाजिक, संस्कार की परवरिश से कभी मुँह नहीं मोड़ा। हर समय बच्चों को वह पाठ पढ़ाते रहे जो उन्हें अच्छा इंसान बना सके।दीक्षितानन्द गौतम का प्राथमिक शिक्षा कक्षा 12th तक फ़ातिमा स्कूल मऊ Fatima School मऊ में पढ़ाया तथा Btech- IIT Guwahati बीटेक आईआईटी गुवाहाटी से। आइटियन बेटा बीटेक के दौरान ही कैम्पस सलेक्शन में 15 लाख के सालाना पैकेज पर अमेरिकन साफ्टवेयर कम्पनी हनीवेल में बैंगलोर 2018 से नौकरी करना शुरू किया। आर्थिक ज़रूरतों ने नौकरी तो कराया लेकिन मन कहाँ लगता। 
दीक्षितानन्द गौतम Dikshitanand Gautam के मन में कुछ और सपने थे जिसे वह पूरा करना चाहते थे। उन्होंने 2022 में आईएएस बनने का सपना संजोए जॉब छोड़े दिया। दो बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा दिए। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बड़ी नौकरी का सपना लिए उन्होंने CENTRAL ARMED POLICE FORCES (ASSISTANT COMMANDANTS)
EXAMINATION, 2024 का फार्म भरा और पहली ही बार में 92वीं रैंक निकाला। उनके इस सफलता पर पूरा परिवार ख़ुशियों में सराबोर है।
दीक्षितानन्द गौतम कहते हैं इस सफलता पर खुश हूँ लेकिन IAS की तैयारी जारी रहेगी।
इस सफलता में माता पिता व बड़े भाई सब इंस्पेक्टर शिक्षितानंद गौतम का विशेष योगदान बताया। कहा कि बड़े भाई ही मेरे आदर्श है।
आज के दौर में तैयारी कर रहे युवाओं को उन्होंने कहा सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता। लेकिन अगर आपने कोई फैसला लिया तो उसपर जी जान से लग जाइए। सफलता अवश्य मिलेगी।
कभी भी जीवन से निराश नहीं होना चाहिए और ना ही हार मानना चाहिए।






Dikshitanand Goutam ko Hardik shubhkamnaye
Many Many Congratulations🎉🥳