समर कैंप में ट्रॉफी मेडल व प्रशस्ति पत्र से बच्चे हुए सम्मानित
रतनपुरा/मऊ। समर कैंप का आयोजन माध्यमिक विद्यालय गाढ़ा रतनपुरा 21मई से 10 जून तक किया गया । जिसमें छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न क्रियाकलापों जैसे योग,खेल कूद,चित्र कला,हस्तकला पेंटिंग आदि का आयोजन करते हुए 10 जून को समापन समारोह का आयोजन विशिष्ट अतिथियों के उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापिका मालती वर्मा ने बताया कि समर कैंप आयोजन करने से बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित करना टीमवर्क, जीवन कौशल, सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्य की समझ विकसित करना है। खेलकूद,कला विज्ञान,सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों का समग्र विकास करना है।समर कैंप में विभिन्न गतिविधि के माध्यम से रंगोली, मिट्टीकला,साइबर सुरक्षा, टाई ब्लॉक पेंटिं,सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की जानकारी जैसे कपड़े के बैग,जूट बैग, कागज के लिफाफे बनाने की जानकारी दी गई। पर्यावरण से बचाव के लिए वृक्षारोपण पौधों की निराई,गुड़ाई,सिंचाई इत्यादि की भी जानकारी दी गई। समर कैंप में 45 बच्चों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रिद्धिमा को प्रथम पुरस्कार अंशिका को द्वितीय तथा स्वाती शुक्ला को तृतीय पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में सभी बच्चे व अभिभावक मौजूद रहे।समर कैंप में सहायक अध्यापक आराधना तिवारी,शिल्पिका राय,विवेक कुमार यादव का विशेष सहयोग रहा।




