कंगना की गोद में है ये किसका बच्चा?
आप भी इस तस्वीर को देखकर चौंक गए होंगे कि आखिर कंगना रनौत के गोद में ये बच्चा कौन है. किसे वो इतने प्यार से किस कर रही हैं. तो दोस्तों हम आपको बता दें कि कंगना इस बच्चे की मौसी हैं. ये बच्चा कंगना की बड़ी बहन रंगोली का का बेटा है. कंगना की बड़ी बहन रंगोली रनौत ने पिछले साल नवम्बर में बेटे को जन्म दिया था. इस बच्चे का नाम पृथ्वी है. पृथ्वी के साथ कंगना की ये तस्वीर खुद रंंगोली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. जिसकी कंगना के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. कंगना इस बच्चे के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. गौरतलब है कि रंगोली करीब 3 साल से कंगना के मैनेजर के तौर पर काम रही हैं. हालांकि पिछले दिनों कंगना और उनकी बहन रंगोली के बीच रिश्ते में खटास की खबरें भी सामने आईं थी. लेकिन रंगोली इस खबर को महज अफवाह करार दिया था.

